Uncategorized

BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व लालकृष्ण आडवाणी के बीच हुई लम्बी गुफ्तगू

बिहार। पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के बीच एक होटल में लंबी गुप्तगू हुई। दोनों की रविवार शाम केरल के कोच्चि में मुलाकात हुई है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच राष्ट्रपति चुनाव और वर्तमान राजनीति पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं।

गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में लालकृष्ण आडवाणी को भी राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की चर्चा है। ऐसे में दोनों के बीच मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज्ञात हो हाल के महीनों में शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी के कई फैसले पर सवाल उठाने के कारण सुर्खियों में रहे हैं। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उन्हें (बगैर नाम लिये) गद्दार करार दिया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close