Main Slideराष्ट्रीय

मोदी सरकार की 3 साल की उपलब्धियां बताने पहुंचीं स्मृति ईरानी पर फेंकी गई चूड़ियां

अहमदाबाद। गुजरात के अमरेली जिले में सोमवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर एक युवक ने चूड़ियां फेंकी। स्मृति तब एक सभा को संबोधित कर रही थीं।

हालांकि चूड़ियां उन्हें नहीं लगी। इस प्रकरण पर स्मृति ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘पुरुष को भेजा है महिला पर आक्रमण करने के लिए, कांग्रेस की वो स्ट्रेटजी थोड़ी गलत है’।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी केंद्रीय मंत्री पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमरेली पहुंची थीं।

कार्यक्रम में वह सरकार की किसान संबंधी नीतियों की चर्चा कर रही थी कि तभी अचानक युवक पीछे से उठा और वंदे मातरम चिल्लाते हुए दो-तीन चूड़ियां मंच की ओर फेंकी। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने केतन कसवाणा नाम के इस युवक को हिरासत में ले लिया। इसकी उम्र 20 साल के आसपास है। वह जिले के मोता भंडारिया गांव का निवासी है।

बताया जा रहा है कि केतन को बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद पुलिस को निर्देश देते हुए रिहा करा दिया। स्मृति ने पुलिस से ये भी कहा कि उसे कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिया जाए और अगर वह चूड़ियां फेंक रहा है तो उसे वो भी करने दिया जाए।

इस बीच, कांग्रेस के स्थानीय नेता ने दावा किया है कि कसवाणा गुजरात में किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। एसपी के मुताबिक, ‘कसवाणा कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी से नहीं जुड़ा है।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close