Uncategorized

जंगली हाथी ने चार लोगों उतारा मौत के घाट

चेन्नई | तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास शुक्रवार को एक आवासीय कॉलोनी में घुस आए एक जंगली नर हाथी ने चार लोगों की रौंद कर मार डाला। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है। यहां मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी को बेहोश किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार हाथी कोयंबटूर के निकट गणेशपुरम इलाके में पहुंच गया। हाथी ने सबसे पहले घर के बाहर सो रही लड़की और एक बुजुर्ग महिला पर हमला किया। इसके बाद हाथी के हमले में दो और लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, हाथी शुक्रवार की सुबह जंगल से बाहर आया और आवासीय इलाके में घुस गया। अधिकारियों ने जंगली हाथी पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित हाथी की मदद मांगी है।

अधिकारियों ने कहा कि दो दिन पहले इसी हाथी ने दो शिकार रोधी अधिकारियों पर हमला किया था, लेकिन वह फिर से जंगल में चला गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close