खेल

टेरगाट का केन्या ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष बनना तय

नैरोबी | एकमात्र प्रतिद्वंद्वी द्वारा समय सीमा तक नामांकन दाखिल न कर पाने के बाद केन्या के दिग्गज लम्बी दूरी के धावक पाल टेरगाट का केन्याई ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। केन्याई नेशनल ओलम्पिक संघ के चुनाव पांच मई को होने हैं। टेरगाट इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं।
 टेरगाट इस पद पर पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन और एक अन्य महान धावक किपचोगे कीनो का स्थान लेंगे। कीनो ही दोबार इस पद पर चुनाव लड़ने वाले थे लेकिन वह समय पर पर्चा दाखिल नहीं कर सके।

टेरगाट ने कहा है कि कीनो ने हमेशा पद से ऊपर उठकर काम किया है और वह भी उन्हीं के कदमों पर चलते हुए देश में युवा खिलाड़ियों की हरसम्भव मदद करने का प्रयास करेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close