खेल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का निधन

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध राजनयिक शहरयार खान का निधन हो गया है। हरयार खान के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। शहरयार खान का निधन पाकिस्तान के लाहौर में हुआ है। शहरयार ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक, दो बार पीसीबी अध्यक्ष और विदेश मामलों के सचिव के रूप में भी कार्य किया था।

बता दें, शहरयार खान का जन्म 29 मार्च 1934 को यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ था। शुरुआती शिक्षा शहरयार खान ने भारत में ही ली थी। इसके बाद भारत का विभाजन हुआ और शहरयार खान पाकिस्तान चले गए थे।

शहरयार खान ने कराची में एक राजनयिक के रूप में एक प्रतिष्ठित करियर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। शहरयार खान एक समृद्ध क्रिकेट विरासत वाले परिवार से थे वे पूर्व भारतीय कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी के चचेरे भाई थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close