अन्तर्राष्ट्रीय

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, अंधाधुंध गोलीबारी कर ली 80 लोगों की जान

मास्को। रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में हुए भीषण आतंकी हमले ने में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यहां सैनिकों जैसी वर्दी में आए बंदूकधारियों ने ऑटोमेटिक हथियारों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इस हमले में 70 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 115 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रायल के चीफ मुराशकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती 115 लोगों में से 60 की हालत काफी गंभीर है। जानकारी के अनुसार यह हमला एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रॉक्स सिटी हॉल में जबह एक संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग जबरन घुस आए और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने हॉल में गोलीबारी के साथ ही ग्रेनेड से हमला भी किया. स्थिति पर नियंत्रण के लिए रूसी नेशनल गार्ड्स को मौके पर लगाया गया है। नेशनल गार्ड्स ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कैंपेन शुरू किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close