Uncategorized

बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, उत्‍तरकाशी में बिजली गिरने से एक की मौत

रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्‍तराखंड में मानसून पहुंच चुका है, जिसके चलते आज रविवार तड़के से राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा बाधित हुई। सोनप्रयाग में यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोका गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से चार झुलसे, एक की मौत

उत्तरकाशी के पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें एक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। धान की रोपाई करते समय यह घटना हुई है।

आकाशीय बिजली से गांव के अभिषेक (20) पुत्र धीरज पाल की मौत हुई है। जबकि निखिल पुत्र खुशपाल, अशोक पुत्र खुशपाल और चंद्र सिंह जयाड़ा निवासी कंडियाल गांव झुलसकर घायल हुए हैं। उन्हें देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में रेफर किया गया है।

वहीं नौगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत जरड़ा के सिनदरा नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत हो गई। पशुओं को चुगाने के लिए गई एक लड़की भी झुलस गई है।

भूस्खलन होने से आवासीय मकान को खतरा

उत्तरकाशी में अनुसूचित जाति बहुल्य क्षेत्र ज्ञानसू पाडुली में शनिवार सुबह की वर्षा से हुए भूस्खलन से आवासीय मकान को खतरा हो गया है। इस संबंध में प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रभावित परिवार ने कहा कि उनके घर हो जोड़ने वाला रास्ता भी टूट गया है।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close