Main Slideप्रदेश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को वोटिंग 13 को आएंगे नतीजे 

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कर्नाटक विधानसभा के लिए वोटिंग 10 मई को होगी, जबकि नतीजे 13 मई को आएंगे।

चुनाव से जुड़ी खास बातें-

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5,21,73,579 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग 2.6 करोड़ है।

80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।

प्रदेश में लगभग 9.17 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

वोटिंग के लिए प्रदेशभर में कुल 58,282 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

इनमें से 20,868 पोलिंग बूथ शहरी इलाकों में हैं। 29 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।

240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80, जेडीएस ने 37 और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अन्य के खाते में तीन सीटें गई थीं।

प्रदेश में 80+ मतदाताओं की संख्या 12.15 लाख और 100+ मतदाताओं की संख्या 16,976 है।

चुनाव आयोग ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल के दर्जे की समीक्षा कर रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close