अन्तर्राष्ट्रीय

पकिस्तान : पंजाब प्रांत में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक बस की खाई में गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से ये हादसा हुआ। इस घटना में 60 अन्य घायल भी हुए हैं। बस रविवार को इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी।

राहत बचाव के अधिकारी मुहम्मद फारूक ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘बस पलटने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और खाई में गिर गई। बस में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कई लोगों बुरी तरह से बस में फंस गए थे जिनको बाहर निकालने के लिए बस के कुछ हिस्से को काटना पड़ा।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि तेज रफ्तार बस का ब्रेक फेल हो गया था। जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई. बस पलटने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और खाई में गिर गई। घायलों में 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फारूक के मुताबिक, 15 मृतकों में छह महिलाएं भी शामिल हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close