Crimeउत्तर प्रदेशप्रदेश

आकाश बनकर हिन्दू लड़की को शादी का झांसा देकर नशा देकर करता रहा बलात्कार

उत्तर प्रदेश के बरेली में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। जहां आसिफ नाम के युवक ने आकाश बनकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक पर लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करने का भी आरोप है। राज्य में धर्म परिवर्तन का प्रभावी कानून बनने के बाद भी इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

दरअसल, बरेली के फरीदपुर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। आरोप है कि आसिफ से आकाश बना युवक फरीदपुर कस्बा की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पहले दिल्ली लेकर गया और फिर और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उस पर जबरन धर्म बदलने का दबाव बनाया गया।

पीड़ित लड़की की शिकायत पर फरीदपुर थाने में दुष्कर्म और पास्को एक्ट के साथ ही धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिक लड़की का आरोप है कि आसिफ ने खुद को हिंदू बताया था। आकाश नाम बताकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ रेप किया। जब उसे आकाश का असली नाम पता चला तो वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। नाबालिग लड़की का आरोप है कि आसिफ पिछले एक साल से उसका पीछा कर रहा था। उसने आकाश नाम बताकर उसके साथ दोस्ती कर ली। वह उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पर चाय में नशा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत फरीदपुर थाने में की है। इस मामले पर बरेली एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करके आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में रेप, धर्म परिवर्तन और पॉक्सो की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आसिफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 5, 6, 3 और 5(1) के तहत FIRदर्ज की गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close