अन्तर्राष्ट्रीय

अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति होता तो व्लादिमीर पुतिन को परमाणु युद्ध की धमकी दे देता: डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन को परमाणु युद्ध की धमकी दे देते। ट्रंप ने कहा कि पुतिन लगातार परमाणु शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ट्रंप का यह बयान अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए आया है, क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। नाटो देश और अमेरिका हालांकि जुबानी रूप से यूक्रेन के समर्थन में हैं लेकिन रूस के खिलाफ सैनिक कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। उधर, यूक्रेन की धरती पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागकर रूस ने न सिर्फ नाटो बल्कि अमेरिका को ललकारा है।

21 मार्च को फॉक्स बिजनेस के स्टुअर्ट वर्नी के साथ इंटरव्यू में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा, “हम कहते हैं ओह, वह एक परमाणु शक्ति है। लेकिन हम एक बड़ी परमाणु शक्ति हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी पनडुब्बियां हैं, अब तक की सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं। आपको उनसे कहना चाहिए। ‘देखो, अगर कोई परमाणु हमले का जिक्र करता हैं एक बार नहीं कई बार, तो हमे भी आगे आकर परमाणु हमले की धमकी देनी चाहिए। आप इस त्रासदी को जारी नहीं रहने दे सकते। वहां (यूक्रेन) हजारों लोग मर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close