अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने रूसी विमान को कब्जे में लिया, यूक्रेन की जंग के बीच और बढ़ सकता है तनाव

यूक्रेन-रूस की जंग के बीच ब्रिटेन ने एक रूसी प्लेन को कब्जे में ले लिया है। इससे तनाव और बढ़ने की आशंका है। रूसी प्लेन को कब्जे में लेने की बात यूके के यातायात मंत्री ने बताई है। बता दें कि ब्रिटेन ने पहले ही ऐलान किया था कि अगर रूस के प्लेन या चार्टर्ड विमान उनके एयरस्पेस में घुसते हैं तो इसे क्राइम माना जाएगा और प्लेन को जब्त किया जाएगा।

दरअसल, जंग के बाद रूसी विमानों को पहले से यूके में बैन कर दिया गया था। लेकिन अमीर रूसी नागरिकों ने दूसरे देशों में अपने चार्टर्ड प्लेन को रजिस्टर किया हुआ था जो यूके में पहुंच रहे थे। ऐसे विमानों को भी ब्रिटेन के ऊपर उड़ाने पर रोक लगा दी गई थी। कहा गया था कि ऐसी स्थिति में रूसी विमान को जब्त कर लिया जाएगा. अब ऐसा ही किया गया है।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, Hampshire स्थित फ़ार्नबरो एयरपोर्ट पर एक प्लेन पहले से जांच के आधीन था। जिस प्राइवेट प्लेन की जांच की जा रही थी उसका रजिस्ट्रेशन Luxembourg का था, जबकि उसके मालिक रूसी नागरिक थे। वह रूसी नागरिक को लेकर ही यूके पहुंचा था। बता दें कि यूके ने रूस पर पहले ही कई पाबंदियां लगाई हुई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close