राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस के इस नेता ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने राजनीति से संन्यास लेने की मंशा बना ली है और इसके बाद कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। एके एंटनी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं।

अगले महीने खत्म हो रहा राज्य सभा का कार्यकाल

बता दें कि एके एंटनी वर्तमान में केरल से राज्य सभा सांसद हैं और 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। एके एंटनी पहली बार साल 1970 में केरल में विधायक बने थे और 52 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।

एके एंटनी ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

पिछले साल केरल विधान सभा चुनाव के दौरान एंटनी ने कहा था कि वह अब चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। 81 साल के एके एंटनी (AK Antony) ने कहा मैंने सक्रिय राजनीति छोड़ने के बारे में सोनिया जी को जानकारी दे दी है। मैंने कुछ महीने पहले ही सोनिया गांधी को अनौपचारिक रूप से इसकी जानकारी दे दी थी।

कांग्रेस के बड़े नेता एके एंटनी ने छोड़ी पार्टी, सोनिया को लिखी चिट्ठी...

दिल्ली में नहीं रहेंगे एके एंटनी

संन्यास लेने के फैसले के साथ ही एके एंटनी ने यह भी कहा है कि वह अब दिल्ली में नहीं रहेंगे और रिटायरमेंट के बाद तिरुवनंतपुरम शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने पीसीसी प्रेसिडेंट और अन्य साथियों को भी जानकारी दे दी है। पार्टी ने मुझे बहुत मौके दिए और मैं हमेशा कांग्रेस का आभारी रहूंगा। अब मैं अप्रैल में दिल्ली छोड़कर तिरुवनंतपुरम जाना चाहता हूं।’

तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे और पांच बार पहुंचे राज्य सभा

एके एंटनी 10 साल तक कांग्रेस संसदीय समिति के प्रेसिडेंट रहे और पांच बार विधान सभा पहुंचे। इसके अलावा एके एंटनी तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं, जबकि पांच बार राज्य सभा पहुंचे। एंटनी 37 साल की साल की उम्र में केरल के मुख्यमंत्री बन गए थे और तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close