Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

समाजवादी पार्टी ने का ऐलान, मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का लड़ने का फैसला हल ही में सपा प्रमुख ने किया था। दावा किया जा रहा था कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अब इस बात से भी पर्दा उठ चुका है। अब खबर है कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गुरुवार को सभी कयासों को विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की सीट का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

इसके अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का सात बार कब्जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close