Main Slideराजनीति

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का गरबा खेलते हुए वीडियो Viral, कांग्रेस नेता ने कसा तंज

 

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक ज़बरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गरबा खेलती हुई नज़र आ रही हैं। हमेशा व्हीलचेयर पर नज़र आने वाली प्रज्ञा के गरबे ने जहां सबको हैरान कर दिया है तो वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने उन पर तंज कसा है।

व्हीलचेयर पर देखते हैं

नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- ‘साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी आपको स्वस्थ देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है। आज आप गरबा खेलती नज़र आयीं। बस जब जनता तकलीफ़ में होती है, आपको पुकार रही होती है तो आपको बीमार देखते हैं, व्हीलचेयर पर देखते हैं या सहारे से से चलते हुए देखते हैं तो बड़ा दुःख होता है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे।

थिरकते हुए नज़र आ रही

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा अपने पैरों पर खड़ी होकर थिरकते हुए नज़र आ रही हैं। इससे पहले भी वह मैदान में बास्केटबॉल खेलते हुए नज़र आ चुकी हैं। उस समय भी उनको काफी ट्रोल हों पड़ा था। तब उन्होंने अपने बचाव में कहा था कि उनकी रीढ़ की हड्डी में जो समस्या है उसमें उन्हें तेज़ चलने, सीढ़ी उतरने और चढ़ने या ऊपर-नीचे जाने में समस्या होती है लेकिन समतल जगह पर चलने में उन्हें दिक्कत नहीं होती है।

छठ पूजा को लेकर प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी हुए घायल, सफदरगंज अस्पताल में भर्ती

सरकार ने 2-18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगाने की दी मंजूरी, जानें क्या होंगी गाइडलाइन्स

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close