Main Slideप्रदेशराजनीति

छठ पूजा को लेकर प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी हुए घायल, सफदरगंज अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विंग में ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उनके कान में चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार, इस साल भी नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया। दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास के आसपास के इलाके में भारी बैरिकेडिंग कर दी थी ताकि प्रदर्शनकारियों को सीएम आवास तक जाने से रोका जा सके।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस टीमों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान तिवारी जिस बैरिकेड पर चढ़े थे, उससे गिरने के कारण वह घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य ने राजधानी में लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार पर रोक के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की निंदा की। भाजपा नेता इस रोक को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close