Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

यूपी में हर रोज की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,73,426 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,50,00,515 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 294 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 592 लोग तथा अब तक 16,77,050 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 4,957 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 3,350 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,06,475 घरों के 17,21,51,440 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,60,358 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी है। 2,10,57,238 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 39,86,564 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,50,83,802 डोजें लगायी गयी हैं। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close