Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली दौरा आज, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली: उत्तरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के दौरे पर हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से शिष्टाचार भेंट की।

साथ ही, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वह बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नई दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राज्य की विकास योजनाओं को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close