Main Slide

मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी बन गए हैं एक्टर अर्जुन कपूर, बांद्रा में ख़रीदा नया घर

मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं। अब अर्जुन कपूर ने एक ऐसा कदम उठाया है कि दोनों के बीच की सारी दूरियां मिट गई हैं। अब ऐसे दोनों को एक-दूसरे से मिलने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। आप सोच रहे होंगे की आखिर अर्जुन ने ऐसा क्या किया है तो बता दें वे अब मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं।

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार अर्जुन कपूर अब मलाइका के दिल में रहने के साथ ही उनके पड़ोस में भी रहेंगे। अर्जुन कपूर ने बांद्रा इलाके की एक पॉश सोसाइटी में 20 करोड़ का 4BHK विला खरीदा है। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी उसी सोसाइटी में रहती हैं। अब दोनों आस-पास ही रहेंगे।

बता दें, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर एक के बाद एक अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं, जो दर्शकों का दिल जीत रही हैं। ‘संदीप और पिंकी फरार’ के साथ-साथ ‘सरदार का ग्रैंडसन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं। लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया। मलाइका ने भी अर्जुन की फिल्म देखकर उनकी तारीफ की थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close