उत्तराखंडMain Slideजीवनशैलीप्रदेश

‘टैगोर पुरस्कार’ के लिए राज्य में लोगों का चयन, सीएम ने दिए निर्देश

भारत सरकार की ओर से वर्ष 2020 के ‘‘सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार’’ के लिए प्रदेश सरकार से अपनी अनुशंसा भेजने की अपेक्षा की है।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को प्रदेश स्तर पर पुरस्कार के लिए पात्रता, पहचान एवं प्रक्रियाओं के निर्धारण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

कुशल प्रशासक और जनसेवा को समर्पित राजनेता थे लाल जी टंडन : सीएम त्रिवेंद्र

इस पुरस्कार से सम्बन्धित बिंदुओं की जानकारी केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की तरफ से मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र को प्रेषित पत्र में दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वर्ष 2020 के लिये पुरस्कार विजेता की पहचान प्रक्रिया में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

यह पुरस्कार वार्षिक पुरस्कार व्यक्तियों, संघों, संस्थाओं या संगठनों को सांस्कृतिक सद्भाव के मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जात-पात, मजहब या स्त्री-पुरूष का भेद किए बिना सभी व्यक्तियों के लिए है। सामान्य रूप से, नामंकन से तत्काल पहले के 10 वर्षों के दौरान किए गए योगदान पर विचार किया जाता है। पहले के ऐसे योगदान जिनकी महत्ता हाल ही में ज्ञात हुई हो, उन पर भी विचार किया जा सकता है। विचारार्थ पात्र होने के लिए कोई लिखित कृति तभी पात्र होगी जब उसका प्रकाशन विगत 10 वर्षों के दौरान किया गया हो।

singhrawat #uttarakhand #Tagoreprize #uttarakhandnews

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close