Uncategorized

टीचर के 50 हजार पदों पर होने वाली हैं भर्तियां

अगर आप टीचिंग लाइन में जॉब करना चाह रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। 50 हजार से ज्‍यादा शिक्षकों की भर्तियां की जानी हैं। इसमें 20 हजार भर्तियां मध्‍यप्रदेश में की जाएंगी और वहीं 31 हजार लेक्‍चरर के पदों पर राजस्‍थान में की जाएंगी।

लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2020 में  शुरू कर दी जाएगी। इसमें 17,000 हजार उच्चतर और 5,600 माध्यमिक शिक्षक होंगे। इससे प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा।

लंबे वक्त से मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्‍कूल टीचर्स की कमीं से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से शिक्षा व्‍यवस्‍था की हालत ख़राब हो चुकी है। अब उसमें सुधार करने के लिए मध्‍यप्रदेश सरकार ने  ये कदम उठाया है।

राजस्थान में भी बहुत जल्द 31 हजार लेक्‍चरर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में शिक्षा विभाग में सितंबर में नए लेक्‍चरर की भर्ती के लिये ‘नवीन व्याख्याता भर्ती परीक्षा’ आयोजित करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

गहलोत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इससे वर्तमान सत्र में अध्ययनरत छात्र भी नई भर्ती के लिए पात्र हो जाएंगे। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सितम्बर में इस परीक्षा के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close