Uncategorized

इन आसान वास्तु टिप्स को अपनाकर घर से दूर करें नकारात्मक ऊर्जा को

घर में नकारात्मक ऊर्जा उपस्थित है तो इसका बुरा प्रभाव देखने को जरूर मिल जाता है। आपको इस नकारात्मक ऊर्जा को पह्चानना बहुत जरूरी है।

यदि आपके घर में आने पर अक्सर बेचैनी या फिर घबराहट महसूस होती है या फिर परिजनों से अनबन रहती है तो समझ लीजिये ऐसा नकारात्मक ऊर्जा की वजह से भी हो सकता है।

अक्सर तनाव रहता है, परिजनों का स्वास्थ्य अक्सर प्रभावित रहता है या फिर तुलसी या घर में लगे फूल मुरझा जाते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वास्तुशास्त्र में कुछ आसान से टिप्स बताए गए हैं जिनसे आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।

आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में 

  • घर के बुजुर्गों की सेवा की सेवा करनी चाहिए। उनका आदर सम्मान करना बहुत जरूरी है। घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, इसकी कोशिश हमेशा करनी चाहिए।
  • घर के ड्राइंग रूम में भगवान विष्णु या भगवान श्रीकृष्ण का चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से बिगड़े संबंधों में काफी सुधार देखा जाता है। घर की बैठक में शंख या सीप से बने पर्दे लगाना चाहिए इससे पारिवारिक अनबन दूर हो जाती है।
  • घर में पुराना कबाड़ और बेकार की चीजें नहीं रखनी चाहिए इससे घर में कलह बनी रहती है, फ़ौरन इन चीजों को घर से हटा दें।
  • बेड के नीचे कबाड़ बिल्कुल भी न रखें।
  • घर के हर कमरे में फिटकरी का टुकड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समस्त वास्तु दोष दूर होते हैं।
  • गेंदे के फूल पर रोजाना कुमकुम लगाकर तुलसी पर अर्पित करें। ऐसा करने से परिजनों के बीच तनाव कम होता है।
  • भगवान श्रीराम-माता सीता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close