Main Slideराष्ट्रीय

Independence Day: पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 के बारे में दी ऐसी जानकारी, जानकर गर्व से सीना हो जाएगा चौड़ा

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को लाल किले पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी जानकारियां लोगों से साझा कि जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा। हाल ही में लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए लाल किले के प्राचीर से पीएम ने बताया कि हमारा चंद्रयान वहां जा रहा है, जहां अभी तक कोई और देश नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा, “हमारा चंद्रयान चांद में उस जगह उतरेगा, जहां अभी तक विश्व का कोई देश नहीं पहुंच सका है।”

भारत का चंद्रयान-2 सात सितंबर में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चांद के इस हिस्से पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। इस अभियान की सफलता के बाद रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close