स्वास्थ्य

मासिक धर्म को लेकर फर्ज़ी बातों की कमी नहीं, यहां जानें पूरा सच

पीरियड को लेकर सभी ने एक धारणा बना रखी है। इस बारे में बात करने से लोग दूर भागते हैं, पर जब बातें बतानी होती हैं सभी कोई नई कहानी सुना देते हैं। हर महिला को पीरियड के दिनों से गुजरना पड़ता है। इन दिनों में महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बारे में लोगों में कई वहम बना रखा है।

1. कई लोग मानते हैं कि इन दिनों में लड़कियां अशुद्ध होती हैं। उन्हें किचन या मंदिर में नहीं जाना चाहिए लेकिन दरअसल, इस प्रक्रिया में शरीर में से केवल अनफर्टिलाइज्ड एग बाहर निकलते हैं।

2. अगर किसी लड़की का पीरियड मिस हो गया तो इसका मतलब वह प्रैंग्नेंट है लेकिन पीरियड मिस होने का कारण कई बार मानसिक तनाव और खराब डाइट होता है।

मासिक धर्म
PIC CREDIT : GOOGLE

3. कहते हैं कि पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए लेकिन यह एक झूट है। गरम पानी सेहत के लिए अच्छा होता है, गुनगुने पानी से दर्द कम होता है और आराम भी मिलता है।

4. आपने कहते सुना होगा कि इन दिनों में अचार को छूने से वह खराब हो जाता है लेकिन यह एक वहम है। अचार के ख़राब होने का कारण या तो हाथ में लगा पानी या अचार में नमक की कमी हो सकता है।

5. कुछ लोगों का मानना है कि इन दिनों में एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए लेकिन हलकी एक्सरसाइज से परेशानी कम होती है और मसल्स भी रिलैक्स होती हैं।

रिपोर्ट – प्रियंका आर्या
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close