Uncategorized

नवरात्रि के दिनों में इन 11 नियमों के पालन कर करिए मां को प्रसन्न-

हिन्दुओं का पावन त्योहार चैत्र के नवरात्र शुरू हो गए हैं। इन नवरात्रों में भक्तजन मंदिरों में घरों में मां दुर्गा का पूजन करतें हैं। मां के नौ रूपों की पूजा विधि विधान से की जाती है ,लेकिन नवरात्रि के दौरान कुछ नियमों के पालन ज़रूरी है। जिससे मां दुर्गा की पूजा सफल होती है।
आइए जानते है ,उन नियमों के बारे में जिनका पालन नवरात्रि के दिनों में करना चाहिए।नवरात्रि

1 नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है।
2 इस दौरान खाने में प्याज, लहसुन और मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
3 नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दौरान सिलाई-कढ़ाई जैसे काम भी नहीं करने चाहिए।
4 नवरात्र के दौरान नाखून काटना भी वर्जित होता है, इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले ही नाखून काट लेने चाहिए।
5 बिना दीपक जलाए कभी भी मां शक्ति की पूजा न करें।
6 नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे है ,तो नौ दिनों कर अखंड ज्योति ज़रूर जलाएं। जो लगातार जलती रहनी चाहिए।
7 मां की चालीसा और सप्तशती का पाठ करते समय बीच में ही पाठ न रोकें ।
8 नवरात्रि के दिनों में दिन में सोना नही चाहिए।
9 इन दिनों घर का माहौल शान्त बनाएं रखें और कलह से दूर रहें।
10 स्त्रियों को माहवारी के चौथे दिन बाद ही मां की पूजा में शामिल होना चाहिेए।
11 नवरात्रि के नौ दिनो तक ब्रह्रमचर्य का पालन करना चाहिेए।
12 स्त्रियों का सम्मान करें।किसी वृध्दा का अपमान बिल्कुल न करें।

इन नियमों का पालन करके आप मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं।

शुभ नवरात्रि 

रिपोर्ट-श्वेता त्रिपाठी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close