Uncategorized

धनतेरस पर ज़रूर खरीदिए ये चीजें, घर में निश्चित होगी कुबेर की कृपा

दिवाली से पहले 5 नवंबर को धनतेरस का पर्व है,जबकि नरक चौदस 6 नवंबर और दिवाली 7 नवंबर को है। हिंदू धर्म में धनतेरस को शुभ दिन माना जाता है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है।

वैसे तो लोग धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने को शुभ मानते हैं, लेकिन हम आज आपको बताएंगे कि ऐसी और भी कई ज़रूरी चीज़ें हैं, जिन्हें खरीद कर आप अपने घर खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं।

 

अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सामर्थ्य रखते हैं, तो जरूर खरीदिए लेकिन अगर आप सोने-चांदी के आभूषण नहीं खरीद सकते हैं, तो फिर आप छोटा चम्मच भी खरीद सकते हैं। लेकिन इस चम्मच को अपनी बरकत समझकर नियमित तौर पर पूजा में शामिल करने से आप को निश्चित लाभ मिलेगा।

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदने की परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस के दिन शादीशुदा महिलाओं को सोलह श्रृंगार का तोहफा देना शुभ माना जाता है। इस उपहार में आप लाल रंग की साड़ी, सिंदूर अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन किसी विवाहित स्त्री को सोलह श्रृंगार का तोहफा देने से घर में बरकत आती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close