Uncategorized

राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन के चलते UAE में 40 दिन का शोक घोषित, आईफा अवॉर्ड्स का 22वां सीजन टला

अबू धाबी के यास आईलैंड में होने जा रहा 22वें आईफा अवॉर्ड्स पोस्टपोन हो गया है। आईफा 20-21 मई को आयोजित होने वाला था। दरअसल, UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान के निधन के कारण वहां 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। हालांकि आईफा ने इवेंट की नई डेट भी अनाउंस कर दी। अब यह इवेंट 14 से 16 जुलाई तक आयोजित होगा।

सलमान खान करेंगे होस्ट

20 और 21 मई को आजोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करने वाले थे। इस अवॉर्ड नाइट में रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही परफॉर्म करने वाले थे। इस सीजन के आईफा रॉक्स को होस्ट करण जौहर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा करने वाले थे। जुलाई में आयोजित होने वाले इस इवेंट में अब क्या बदलाव होंगे, ऑर्गनाइजर्स ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

रणवीर सिंह हैं यास आईलैंड के ब्रांड एंबेसडर

यास आईलैंड UAE की राजधानी अबू धाबी के पास है। यहां एंटरटेनमेंट के कुछ ऐसे स्थान बनाए गए हैं, जो दुनिया में और कहीं नहीं हैं। यास आईलैंड अबू धाबी ने रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close