Main Slideउत्तर प्रदेश

आठ हाथ-पैर वाला अजीबोगरीब बच्‍चा हुआ पैदा, डॉक्टर भी देखकर हैरान

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक अजीबोगरीब बच्‍चा पैदा होने का मामला प्रकाश में आया है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी में एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। बच्चे के दो चार नहीं बल्कि आठ हाथ-पैर हैं। डॉक्टर ने बच्चे को स्वस्थ बताया है।

डॉक्टर का कहना है कि उनके जीवन काल में पहला ऐसा मामला है जिसमें उन्होंने एक विचित्र बच्चे की डिलीवरी करवाई है। विचित्र बच्चे के जन्म की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद उसे देखने के लिए गांववालों की भीड़ जमा हो गई।

मामला हरदोई के पिहानी गांव का है, जहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा दुर्लभ बच्चा गांववालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। बच्चे की मां की हालत गंभीर होने पर उसे हैंमेगलगंज से पिहानी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। बच्चे के जन्म के वक्त घरवाले काफी खुश थे, लेकिन घरवालों ने बच्चे को देखा तो वे हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। लोगों में यह बच्चा कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close