Main Slideमनोरंजन

नाचते वक्‍त पेरिस हिल्टन ने खो दी 12 करोड़ की अंगूठी, फूट–फूटकर रोई तो मंगेतर ने किया कुछ ऐसा  

मयामी। टीवी की जानी-मानीं पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमेन पेरिस हिल्टन ने अपनी 12 करोड़ की अंगूठी गुम कर दी। पेरिस एक नाइट क्लब में अपने मंगेतर क्रिस जिल्का के साथ डांस कर रही थीं। इसी दौरान उनके हाथ से अंगूठी गिर गई। इस अंगूठी की कीमत 2 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 12,97,91,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अंगूठी खोने पर पेरिस फूट–फूटकर रोने लग गईं। 37 वर्षीय पेरिस को इसी साल उनके ब्वॉयफ्रेंड क्रिस जिल्का ने प्रपोज किया था।

क्‍लब में जैसे ही पेरिस को अंगूठी खोने का पता चला वो काफी घबरा गईं और रोने लगीं। पेरिस के मंगेतर ने इसी साल की शुरुआत में उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते हुए ये अंगूठी पहनाई थी।

पीयर शेप की ये डायमंड की अंगूठी 20 कैरेट की थी। गुमशुदगी का पता चलते ही पेरिस के मंगेतर ने तुरंत सिक्योरिटी के साथ मिलकर क्लब में अंगूठी ढूंढनी शुरू कर दी। काफी देर तक ढूंढने के बाद अगूंठी किसी गेस्ट के टेबल में बर्फ के बकेट में मिले। अंगूठी मिलने के बाद पेरिस की जान में जान आई।

बता दें कि पेरिस और क्रिस जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबरें आ रहीं थीं कि दोनों तीन जगहों पर तीन बार शादियां करेंगे लेकिन पेरिस ने इन खबरों का खंडन किया है। पेरिस ने कहा, ‘हमारी शादी की प्लानिंग वैसे ही इतनी स्ट्रेसफुल है, तीन के बारे में तो मैं सोच भी नहीं सकती।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close