प्रदेश

बाराबंकी: 11वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो..

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका अपनी सहेली के भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने आरोपी लड़के से शादी की बात की तो वह साफ़ मुकर गया, जिसके बाद लोकलाज के डर से लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी।

मामला थाना कोठी ग्राम डीहा रहीमपुर का है। मृतक शालिनी ग्यारहवीं की छात्रा थी। उसका अपनी सहेली के भाई मोनू के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। मोनू बहला फुसलाकर मृतक शालिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बीच शालिनी प्रेग्नेंट हो गई। शालिनी ने जब मोनू से शादी की बात की तो उसके उससे बच्चा गिराने को कहा, जिससे शालिनी से साफ़ इंकार कर दिया। इसके बाद मोनू अपने कई दोस्तों को शालिनी का नंबर देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करवाता रहा।

जिसके बाद शालिनी ने लोकलज्जा के भय से मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close