Main Slide

उड़ते प्‍लेन में लें सेक्‍स का मजा, एयरलाइंस कंपनियां दे रहीं लुभावने ऑफर

अमेरिका के ओहियो स्टेट में ‘फ्लेमिंगो एयर’ प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी पैसेंजर को सेक्‍स यानी सेक्‍शुअल रिलेशन बनाने का ऑफर देती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लेमिंगो एयरलाइंस ने ‘माइल हाई क्लब’ स्पेशल सर्विस साल 2013 में शुरू की थी।

फ्लेमिंगो एयर कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ डेविड मैकडोनाल्ड हैं। वह मैकडोनाल्ड एयरलाइंस कंपनी के अलावा एक बड़ी सुरक्षा कंपनी के भी मालिक हैं।

बता दें कि ‘फ्लेमिंगो एयर’ एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी है जो पिछले 20 सालों से हवाई सेवा दे रही है। हालांकि कंपनी ने उड़ते विमान में सेक्‍स करने का यह ऑफर 2013 में देना शुरू किया था। इस स्पेशल सर्विस का नाम ‘माइल हाई क्लब’ रखा गया।

इसमें कपल्स को शारीरिक संबंध यानी सेक्‍स बनाने का मौका दिया जाता है। इसके लिए विमान में भरपूर जगह भी दी जाती थी। शारीरिक संबंध बनाने के इच्‍छुक कपल को 495 डॉलर चुकाने होंगे। मैकडोनाल्ड का मानना है कि इससे दोनों के रिलेशन में सुधार आ जाएगा। मैकडोनाल्ड बताते हैं कि उनकी कंपनी ने इन बीते सालों में हजारों कपल्स को सुविधा मुहैया कराई गई है और पैसेंजर को यह सुविधा काफी पसंद आ रही है।

प्‍लेन में सेक्‍स करने को दी जाती है ऐसे जगह

इस प्राइवेट प्लेन में बीच की सीट को हटाकर एक बैड की तरह बनाया जा सकता है, जहां दो तकिए भी मौजूद होते हैं। स्पेशल सर्विस में वेलेंटाइन डे पर फूल और शैंपेन जैसी चीजों को एड ऑन किया जाता है ताकि उनका यह दिन यादगार बन सके। प्लेन में एक कपल के साथ हेडफोन पहने पायलट भी मौजूद होता है। इसका पूरा ध्यान प्लेन को कंट्रोल में करने पर रहता है।

बता दें कि फ्लेमिंगो एयर कंपनी की स्पेशल सर्विस की तर्ज पर बाकी कई प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों ने माइल हाई क्लब सर्विस शुरू कर दी, लेकिन कोई भी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। कहा जाता है कि वह कंपनियां रोमांस करने की बजाय सेक्‍स संबंध बनाने की सुविधा पर बेस्ड हो गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लेमिंगो एयर की माइल हाई क्लब सर्विस के लिए हमेशा महिलाएं कॉल करती हैं। उन्हें फोन पर इस सर्विस की पूरी जानकारी दी जाती है। महिलाओं के कॉल करने से लेकर आखिरी फैसला लेने की वजह से यह सर्विस काफी सीरियस और रोमांटिक होती है।

वहीं, 2016 में अगर कोई दूसरी एयरलाइंस कंपनी माइल हाई क्लब सर्विस में फ्लेमिंगो को टक्कर दे रही है तो वह है ‘लव क्लाउड’। लॉस एंजेलिस की इस कंपनी के फाउंडर जॉनसन हैं। यह कंपनी फ्लेमिंगो एयर की तरह फोन से नहीं बल्कि वेबसाइट के जरिए कपल्स को इस सर्विस के बारे में जानकारी देती है।

लव क्लाउड एयरलाइंस कंपनी ने कुछ ही सालों में अच्‍छी तरक्की कर ली है। यह कंपनी ऑस्ट्रेलिया, चीन समेत यूरोप के धनी देशों के पैसेंजरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है। यह कंपनी न्यू कपल्स के साथ बुजुर्ग कपल्स को भी अपनी सर्विस देने को तैयार रहती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close