Main Slideमनोरंजन

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’  में प्रियंका गांधी का रोल निभाएंगी ये हॉट एक्ट्रेस

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की बनने जा रही है। इसमें अनुपम खेर डॉ. मनमोहन सिंह के किरदार में अपनी जबरदस्‍त परफॉर्मेंस देने को बेताब हैं। अब खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म में ‘प्रियंका गांधी’ का भी रोल है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका के रोल के लिए अमिताभ बच्‍चन की ऑनस्क्रीन बेटी को इस किरदार के लिए चुना गया है। कुछ महीनों पहले अनुपम खेर ने खुद फिल्म का पहला पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वो डॉ. मनमोहन सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म उनके मीडिया एडवाइज़र रहे संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ से प्रेरित बताई जा रही है।

फिल्म पूरी तरह ‘डॉ.मनमोहन सिंह’ के जीवन पर केंद्रित होगी। जाहिर है ऐसे में इसमें गांधी परिवार के सदस्यों का होना स्वाभाविक है। कहा जा रहा है कि इसमें प्रियंका गांधी का खास रोल होगा। इसके लिए बॉलीवुड की टीवी एक्ट्रैस अहाना कुमार फिल्म में प्रियंका गांधी का रोल करती दिखेंगी। चूंकि उनके लुक्स प्रियंका से काफी हद तक मिलते–जुलते हैं। इस वजह से प्रियंका के रोल के लिए अहाना को चुना गया है।

टीवी शो ‘युद्ध’ में अहाना ने अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभाया था। तभी से वो अमिताभ की ऑनस्क्रीन बेटी के तौर पर पहचानी जाने लगी थी। इसके पहले भी अहाना ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे
चुकी है।

अहाना ने एक अखबार को बताया कि इस बात को कन्फर्म कर दिया कि उन्हें प्रियंका के रोल के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, “हाँ, मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हम अभी लुक पर काम कर रहे हैं। जब लुक पर फैसला हो जाएगा तो हम शूट शुरू कर देंगे। मैं फिल्म में अपने इस रोल के लिए बहुत एक्साइटेड हूँ।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close