Uncategorized

आरइंफ्रा को 1881 करोड़ रुपये ठेका मिला

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)| रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर (आरइंफ्रा) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से दो सड़क परियोजनाओं का ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रकशन) आधार पर ठेका हासिल हुआ है, जिसकी कीमत 1,881 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरइंफ्रा के मुताबिक, यह ठेका एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग)-2 की औरंगाबाद से बिहार-झारखंड सीमा (चोरदाहा) तक के 69.5 किलोमीटर मार्ग को छह लेन बनाने का है, जिसकी लागत 882 करोड़ रुपये होगी तथा दूसरा ठेका एनएच 2 के बिहार-झारखंड सीमा (चोरदाहा) से झारखंड गोरहर खंड के निर्माण का जोकि 71.3 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना की लागत 999 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है, इस परियोजना की समय सीमा क्रमश: 24 महीने और 30 महीने निर्धारित की गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close