खेल

WWE :  ये हैं दुनिया की सबसे लाडली रिंग अनाउंसर, जानिए इनकी दिलचस्‍प बातें

 

नई दिल्ली। WWE खेल के दुनियाभर में लाखों–करोड़ों प्रशंसक हैं। WWE भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में खासा लोकप्रिय है। इसके फाइटर्स के अलावा उनके साथ दिखने वाले अन्य सदस्य भी लोगों को काफी पसंद आते हैं।

आज हम बात कर रहे हैं WWE की महिला अनाउंसर रेनी यंग की। रेनी यंग अपनी दिलकश अदाओं से रिंग में फाइट करने आए रेसलर का परिचय करवाती हैं। वैसे तो WWE में कई महिला और पुरष अनाउंसर है, लेकिन रेनी यंग सबकी चहेती है। इसलिए ज्यादातर मैच रेनी ही कवर करती है।

रेनी यंग ने WWE में अनाउंसर का काम करते हुए ही अपना हससफर चुन लिया था। जी हां, दरअसल तीन साल डेट करने के बाद रेनी यंग ने पूर्व WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोस से शादी कर ली। हालांकि डीन एम्ब्रोस रेसलिंग नहीं कर रहे हैं। दिसंबर 2017 में चोटिल होने के बाद से डीन एम्ब्रोस लगभग 9 महीने तक रिंग से बाहर ही रहेंगे।

रेनी को फेवरेट वेब शो के लिए स्लैमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। यंग के बारे में कहा जाता है कि वे शूज नहीं पहनती हैं। उन्हें शूज पहनने से नफरत है। उन्हें कई मौकों पर खाली पैर या फिर सैंडल में भी देखा गया है।

WWE लेजेंड जेबीएल और अमेरिकी कमेंटेटर माइकल कोल को रेनी अपना मार्गदर्शक यानी मेंटर मानती हैं। माइकल कोल लगभग 20 साल से कमेंट्री टेबल का हिस्सा हैं।

2012 में रेनी यंग ने WWE साइन किया था। इससे पहले वह ‘The Score Television Network’ के लिए काम किया करती थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close