प्रदेश

FACEBOOK पर प्यार, इजहार के बाद लवर निकला लड़का, पुलिसवाले ने कर दी हत्या

चेन्नई। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फेक प्रोफाइल्स की भरमार है। किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर हम बिलकुल भी नहीं समझ पाते कि ये आईडी असली है या नकली। कई बार तो ऐसा भी होता है कि जिसे हम लड़की समझकर फेसबुक पर बात कर रहे होते हैं वो अंत में लड़का निकलता है। कुछ ही ऐसा हुआ चेन्नई के एक पुलिसकर्मी के साथ।

वो फेसबुक एक पिछले कई दिनों से एक लड़की से चैटिंग कर रहा था, लेकिन बाद में जब उसे उस लड़की की असलियत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिंसक गई। असल में वो कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का था जो फेक आईडी बनाकर उससे चैटिंग कर रहा था। पुलिसकर्मी इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने लड़की बनकर चैट करने वाले युवक की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल कन्नन कुमार पिछले कई दिनों से एक लड़की से फेसबुक पर चैटिंग कर रहा था। उसने फेसबुक पर मिली ‘लड़की’ से मिलने के लिए दस दिन की छुट्टी भी ले ली थी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि जिसे वह लड़की समझ रहा था, वह तो असल में एक लड़का है। पहले तो वह वहां से लौट आया। उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया, “आरोपी कन्नन फरार चल रहा है जबकि उसके तीनों दोस्तों विजयकुमार, तमिलरासन और तेंजिंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम ने अभियान शुरू कर दिया है।”

पुलिस ने बताया, ‘फेसबुक पर एस अय्यानार ने लड़की के नाम से फेक आईडी बनाई हुई थी। वह कन्नन से बहुत सॉफ्ट आवाज में बात करता था। लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो वह बहुत निराश हो गया और आत्महत्या की कोशिश भी की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अय्यानार की हत्या कर दी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close