Uncategorized

‘पद्मावत’ के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय से ‘पद्मावत’ की रिलीज को हरी झंडी मिलने जाने के बाद फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। दीपिका सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। ‘पद्मावत’ प्रारंभ से ही विवादों का सामना कर रही है।

फिल्म की रिलीज का राजपूत समूह कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारें 25 जनवरी को फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध चाहती थीं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों से फिल्म की रिलीज के रास्ते में नहीं आने का आदेश दिया और अपने इस आदेश का पालन करने को कहा।

दीपिका के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close