‘मैनफोर्स यूज करो खिचखिच दूर करो’, अदरक फ्लेवर्ड कॉन्डम का ट्विटर यूजर उड़ा रहे मजाक
गले में खिचकिच हो तो मैनफोर्स का नया कॉन्डम यूज करो। जी हां, एक लड़की ने ट्विटर पर ये मजाकिया कॉमेंट इसलिए किया क्योंकि मैनफोर्स ने जिंजर यानी अदरक फ्लेवर में नया कॉन्डम बाजार में लॉन्च किेया है। मैनफोर्स कॉन्डम बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक हैं।
Winters, now made cozier.
Introducing Manforce Adrak flavored condoms. #Adrak #Winters pic.twitter.com/kHabKJhpsC— Manforce Condoms (@ManforceIndia) 18 January 2018
ManForce use karo, khich khich door karo!
— Pooja Agarwal (@PoojaPooja229) 19 January 2018
बता दें कि कॉन्डम बनाने वाली कंपनियां मार्केटिंग के लिए अक्सर कुछ ना कुछ प्रयोग करती रहती हैं। कभी नए-नए फ्लेवर के जरिए तो कभी नए वैरियंट्स के जरिए। चॉकलेट, बटर स्कॉच, स्ट्रॉबेरी जैसे फ्लेवर बहुत पुराने हो गए हैं। अब मैनफोर्स ने हाल ही में एक चौंकाने वाला फ्लेवर लॉन्च किया है। वह है अदरक फ्लेवर।
मैनफोर्स ने इसकी पैकिंग का फर्स्ट लुक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जारी कर दिया है। इसके बाद से ट्विटर अकाउंट यूजर खूब मजे ले रहे हैं। यहां तक कि महिला यूजर भी चटखारे लेकर इस पर कॉमेंट कर रही हैं। आपको यह भी बता दें कि मैनफोर्स कॉन्डोम के टीवी विज्ञापन में सनी लियोन कामुकता का दीदार कर चुकी हैं।