तकनीकी

Sony Xperia T3 सिर्फ 5050 रुपए में यहां मिलेगा

नई दिल्ली। अगर आप भी एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर 27,990 रु की कीमत वाला Sony Xperia T3 सिर्फ 5050 रुपए में मिल रहा है। बता दें कि Sony Xperia T3 जब भारत में लांच हुआ था तो इसकी कीमत 27,990 रु थी। हालांकि बाद में इसकी कीमत में कमी आ गई थी।

हालांकि ईबे पर बिकने वाला यह मोबाइल रिफर्बिश्ड होगा, लेकिन ईबे इसकी गारंटी दे रहा है। ईबे से खरीदने पर 500 रुपए, 800 रुपए और 1000 रुपए के तीन कूपन दिए जाएंगे। ये अगली तीन शॉपिंग पर काम आएंगे। BIGOFFER10 कोड का यूज करने पर 505 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। ये कोड 15 जनवरी तक वैलिड है। इस प्रोडक्ट को खरीदने पर आपको 202 पेबैक प्वाइंट्स मिलेंगे। इनका फायदा शॉपिंग के दौरान मिलेगा।

क्या होते हैं रिफर्बिश्ड फोन?

ये सेकंड हैंड फोन होते हैं जो ग्राहक किसी भी तरह की परेशानी के तहत कंपनी को वापस लौटा देता है। इन्हें विक्रेता कंपनी ब्रांड और सर्टिफाइड एजेंट्स रिपेयर कर नए मोबाइल फोन जैसी वर्किंग स्थिति में बिक्री के लिए उपलब्ध कराते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close