Uncategorized

तो क्या लड़कियों का वजन सेक्स के कारण बढ़ता है

नई दिल्ली। आज युवाओं में रिलेशनशिप बहुत तेजी से बढ़ रहा है और रिलेशनशिप तभी सार्थक कहा जाता है जब कपल्स शादी के बंधन में बंध जाते हैं। शादी के पवित्र बंधन में बंधकर तो कपल्स अपने रिश्ते को एक नाम दे देते हैं लेकिन रिश्ते में मिठास तभी आती है जब कपल्स के बीच प्यार पनपना शुरू होता है।

प्यार भी तभी बढ़ता है जब उनका रिश्ता स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ता है। प्यार में सेक्स भी उतना ही महत्व रखता है जितना की प्यार का एहसास। प्यार का एहसास भी तभी पूरा माना जाता है जब उस प्यार को जताने का तरीका फीलिंग्स शेयर करने के साथ-साथ बिस्तर पर भी नजर आये।

आपको बता दें कि सेक्स से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जिसे आज भी लोग सच मानकर बैठे हुए हैं जैसे कि किसी का वजन बढ़ना। लोग इस अवधारणा को लेकर आज भी चल रहे हैं कि सेक्स करने से लड़का और लड़की दोनों का वजन बढ़ता है। खासकर जब बात लड़की के वजन की बढ़ने की हो तो सभी इस तरह की बातों को और हवा देने लगते हैं।

तो क्या आप भी उन्ही में से एक हैं जो ये सोचते हैं कि सेक्स करने से वजन बढ़ता है। तो हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं कि आखिर क्या वाकई सच में सेक्स करने से वजन बढ़ता है, या ये सिर्फ वो बाते हैं जो आपको खुशी देती हैं। वजन बढ़ना सिर्फ एक भ्रम है।

इसका किसी तरह का साइंटिफिक प्रूफ नहीं है कि शादी के बाद सेक्स करने से ही वजन बढ़ता है। दरअसल शादी के बाद लड़की को इतना समय नहीं मिल पाता है कि वो जिम जा सके या डाइटिंग कर सके। जिसके कारण उसका वजन बढ़ता है। शादी विवाह के बाद बहुत सी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है जिसके कारण लोग अपने आप को उतना मेन टेन नहीं कर पाते जितना करना चाहिए। अगर आप अपने आप उतना ध्यान नहीं दे पाएंगे तो कुछ न कुछ तो असर दिखेगा ही।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close