Uncategorized

जानें किस उम्र में होता है सबसे अच्छा सेक्स

नई दिल्ली। सेक्स की बात होते ही लड़के बहुत रोमांचित हो जाते हैं वहीं लड़कियां शर्मा जाती है। क्या आप सेक्स की सही उम्र के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आइये बता दें कि सेक्स के बारे में कई वर्षों से शोध होते आए हैं। यह विषय जितना संवेदनशील है उसका निष्कर्ष निकालना और भी मुश्किल है। लेकिन अभी हाल ही में ब्रिटेन में किए गए एक सर्वे में पता चला है कि एक मर्द की सबसे स्वस्थ आयु 30 साल होती है, वह सबसे धनवान 47 साल में होता है और वह सबसे बेस्ट सेक्स 32 साल की उम्र में करता है। इसके साथ ही 2000 महिलाओं और पुरुषों के इस पोल में पता लगा है कि एक कपल 39 साल की उम्र में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं।

यह सोध लोगों की आयु और उनके जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय पर पता लगाने के लिए किया गया था। इसके अनुसार जब आप 32 साल की उम्र में सेक्स करते हैं, तो वह आपके पूरे जीवन का सबसे बेस्ट सेक्स होता है। सर्वे में यह भी पता लगा है कि अपने शरीर पर सबसे ज्यादा आत्मविश्वास 31 साल की उम्र में होता है। लेकिन अधिकतर लोग 38 की उम्र में अपने प्रोफेशनल कॅरियर का बेस्ट दे पाते हैं।

अध्ययन में यह भी पता लगा कि जीवन की बाकी चीजों जैसे रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा संतुष्टी 40 साल की उम्र में होती है, जबकि अपनी ड्रीम सैलरी हम 42 साल की उम्र में पाते हैं। वैसे बता दें कि जब लोगों से यह पूछा गया कि क्या वह किसी साइंटिफिक तरीके से हमेशा जीवित रहना पसंद करेंगे, तो केवल एक चौथाई लोगों ने इसकी इच्छा जाहिर की। सर्वे में यह भी पता लगा कि जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद अंत में 30 साल की उम्र में हम खुद पर काफी ध्यान देने लगते हैं और इसी उम्र में हम सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close