Uncategorized

टीवी इतिहास में पहली बार फिल्माया जायेगा थ्रीसम

नई दिल्ली। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ऐसा कुछ होने जा रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘एक दीवाना था’ में व्योम और शरण्या के बीच सुहागरात का सीन फिल्माया जाना है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या है जो आज के पहले नहीं हुआ। तो हम आपको बता देते हैं कि सुहागरात के इस सीन में एक तीसरे आदमी की भी एंट्री होगी। यानी कि शो के जरिए निर्माता पहली बार टीवी पर थ्रीसम संबंध बनाते दिखाने जा रहे हैं। ये सीक्वेंस टेलीविजन के इतिहास में सबसे बोल्ड सीन माना जा रहा है।

बता दें कि इस शो में लीड स्टार्स शरण्या और व्योम की काफी परेशानियों के बाद शादी हुई है। अब शो में सुहागरात का सीन दिखाया जाएगा। इस सीन में न्यू कपल की इंटेमेसी के साथ-साथ शिव का प्यार भी दिखाया जाएगा।

दरअसल, शो में दिखाया गया है कि शिव का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है। वो शरण्या से बेहद प्यार करता है, जो अपनी याददाश्त खो चुकी है। दो साल कोमा में रहने के बाद वो होश में आती है, लेकिन उसे कुछ भी याद नहीं होता। ऐसे में उसकी मुलाकात व्योम बेदी से होती है। दोनों में प्यार हो जाता है। इसी बीच शिव की आत्मा दोनों के लिए समस्याएं पैदा करने लगती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close