Uncategorized

महिलाओं के होंठ खोलते हैं सारे राज, यहां जानें पढ़ने का तरीका  

नई दिल्ली। लब या होंठ.. महिलाओं के शरीर का वो हिस्सा है, जिस पर शायरों ने दिल खोलकर अपनी कलम चलाई है। होंठ नारी के आकर्षण का केंद्र हैं तो वहीं ये उसकी बुद्धि और सोच का परिचय भी देते हैं। होठों से निकले शब्द इंसान पर प्रेम की बारिश तो करते ही हैं और कभी-कभी कानों में जहर घोलने का भी काम करते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि होंठ,  जिनकी तुलना गुलाब के सुर्ख फूलों से की जाती है, नारी के नेचर और व्यक्तित्व को भी बयां करते हैं।

जी हां, आप महिलाओं के होंठों के आकार-प्रकार के हिसाब से उनके नेचर के बारे में बखूबी पताया लगाया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कैसे–––

पतले होंठ : ऐसे होठों वाली महिलाएं बहुत भावुक होती हैं। वो वैसे तो नम स्वभाव की होती हैं लेकिन अगर किसी पर नाराज हुईं तो जल्दी माफ नहीं करतीं।

मोटे होंठ : मोटे होंठ वाली महिलाएं खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। ऐसी महिलाओं से सभी दोस्ती करना चाहते हैं। ये बुद्धि‍मान होने के साथ साथ स्‍वभाव की भी अच्छी होती हैं।

लाल-गुलाबी होंठ: ऐसी महिलाएं स्मार्ट, बुद्धिमान और अक्सर ऊंचे पद पर आसीन होती हैं। हां, लेकिन ये थोड़ा घमंडी किस्म की भी होती हैं।

गुलाबी होंठ: ऐसी महिलाएं शांत, प्‍यारी और देखभाल करने वाली होती हैं। ये अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं।


पतले-मोटे लेकिन रूखे होंठ : ऐसी महिलाएं काफी शांत होती हैं लेकिन सबसे घुलती-मिलती नहीं हैं। ये परिवार के सभी सदस्‍यों को साथ लेकर चलती हैं।

मोटे लेकिन रूखे होंठ : ऐसी महिलाएं स्‍वभाव से काफी जिद्दी और तेज-तर्रार होती हैं।

बड़े-पतले होंठ : काफी नाम कमाने वाली ये महिलाएं धनी भी होती हैं।

पतले होंठ : ये महिलाएं रूतबेदार होती हैं और आसानी से हर किसी से काम करा लेती हैं।

हल्के लाल रंग : ऐसे होठों वाली स्त्रियां बहुत महत्वाकांक्षी होती हैं। ये कॅरियर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं।

कामुक होंठ : ऐसे होंठ कामुक माने जाते हैं और ऐसी महिलाएं काफी तरक्की करती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close