Uncategorized

दिल्ली में 95 देशों के प्रतिनिधि ‘डिप्लोमैट्स फॉर पीस’ से सम्मानित

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| पर्यटन के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने में राजनयिक समुदाय के प्रयासों को मान्यता देने के लिए भारत में पहली बार अनूठे ‘डिप्लोमैट्स फॉर पीस’ का आयोजन किया गया, जिसमें 95 देशों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

ऐसे देश, जिन्हें राजनीतिक या सामाजिक-आर्थिक संघर्ष या जलवायु परिवर्तन का सामना करना पड़ता है, उनके प्रतिनिधियों को मानवीय, स्थायी और शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इनमें भूटान, कंबोडिया, कनाडा, कोलम्बिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, मैक्सिको, रवांडा, स्पेन, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और इंग्लैंड शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में 15 देशों को विशेष ‘मैसेंजर ऑफ पीस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

देश में पहली बार इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म (आईआईपीटी) द्वारा गुरुवार को आयोजित ‘डिप्लोमैट्स फॉर पीस’ को वीएफएस ग्लोबल के साथ ही पर्यटन मंत्रालय और यूएनडब्ल्यूटीओ का समर्थन प्राप्ता था।

वीएफएस ग्लोबल दुनिया भर के सरकारों और राजनयिकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आउटसोर्सिग और प्रौद्योगिकी सेवा विशेषज्ञ है।

इस अवसर पर आईआईपीटी इंडिया के अध्यक्ष, अजय प्रकाश ने कहा, आईआईपीटी 30 वर्षो से पर्यटन के जरिए शांति के लिए काम कर रहा है और इस काम में अग्रणी रहा है। शांति और पर्यटन के बीच संबंध दो तरह का है। शांति पर्यटन की पहली शर्त है तो यह भी सच है कि पर्यटन का विकास शांति लाता है। कूटनीति का मुख्य कार्य संघर्ष की रोकथाम है और हर राजनयिक अनिवार्य रूप से एक शांतिदूत हैं।

वीएफएस ग्लोबल ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जुबिन करकरिया ने कहा, विभिन्न देशों के बीच यात्रा और पर्यटन शांति और समझ के प्रसार में मजबूत भूमिका निभाते हैं। ये देश के बीच सेतु का निर्माण करते हैं। वीएफएस ग्लोबल वीजा सेवा प्रबंधन के जरिए वैश्विक यात्रा और पर्यटन के व्यवसाय से जुड़ा है और इस सम्मेलन के जरिए हमें विश्व शांति के लिए काम करने वाले देशों और उनके राजनयिकों का सम्मान करने का मौका मिला है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close