Uncategorized

कूल दिखने के लिए बड़े शहरों के लड़के क्या—क्या नहीं करते हैं

नई दिल्ली। अब तो मॉडर्न ज़माना है भई। हर एक से आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है कोई किसी से भला कैसे पीछे रहे। चाहे बात लड़की को इम्प्रेस करने की हो या लड़कों के बीच फेमस होने की, हर बात में लड़के खुद को आगे रखना चाहते हैं।

अब आपको बता दें कि बड़े शहरों के लड़कों में कूल दिखने की होड़ लगी हुई है। कोई बड़ी गाड़ी में कॉलेज आता है तो कोई सबसे महंगे कपड़े पहनता है। सब के दिमाग में एक ही कीड़ा रेंगता है। वो कैसे सबसे अच्छा दिखे। एक बार ये लत अगर पड़ जाए तो बड़ी बड़ी फैमिली तबाह हो जाती है। सबकुछ बिक जाता है और तब समझ में आता है की ऐसे कूल बनने का क्या फायदा जो सर्वस्य बर्बाद कर दे।

आपने अक्सर देखा होगा शुरुआत में मां-बाप बहुत समझाते हैं लेकिन लड़कों को समझ नहीं आता। वो चोरी छुपे वो काम करते हैं। जैसे ही घर से कॉलेज पहुंचते हैं तुरंत स्टाइल में वो कम करते हैं और ख़ास उसी तरफ देखते हैं जहाँ उनकी गर्लफ्रेंड हो या जिस लड़की को वो पटाना चाह रहे हों वो खड़ी हो। सिर्फ और सिर्फ कूल दिखने के लिए लड़के ये करते हैं।

बड़े शहरों के लड़के घरों से निकलते ही जब बाइक स्टार्ट करते हैं तो घर से कुछ दूर जाने के बाद वो गाड़ी रोकते हैं और स्टाइल से अपनी जेब से सिगरेट निकालते हैं। फिर बाइक स्टार्ट करते हैं और सिगरेट पीते हुए धुवां उड़ाते हुए निकल जाते हैं।

शहरी लड़कों की ये आदत उनके माता पिता जान नहीं पाते, क्योंकि वो लड़के अपने घर के भीतर ये चीज़ नहीं करते। वो तभी ऐसा करते हैं जब उनका कोई रिश्तेदार या माता पिता आसपास नहीं होते हैं। अपनी पहचान को छुपाने और नई पहचान बनाने के लिए ही लड़के इस तरह से स्टाइल बनाते हैं। कॉलेज कैम्पस में जहां उन्हें कोई नहीं जानता। वहीँ वो अपनी स्टाइल से लड़कियों को घायल कर देना चाहते हैं और लड़कों को ये दिखाना चाहते हैं कि वो कितने कूल और रिच हैं। उन्हें अच्छा लगता है जब कोई कहता है की तेरी गर्लफ्रेंड तो बड़ी कूल है। वो भी सिगरेट पीती है।

लड़के ऐसी बातें सुन बहुत खुश होते हैं और उनकी छाती 56 इंच की हो जाती है। वैसे आपको बता दें कि लड़कियां भी कम नहीं है इस मामले में वो भरपूर साथ देती हैं। दूसरी लड़कियों से कहती हैं की जीवन में है ही क्या? अगर ये सब नहीं किया तो क्या किया। लड़कियों के इसी सह से लड़के और भी बिगड़ जाते हैं। वो धीरे—धीरे इस आदत के इतने बड़े शिकार हो जाते हैं कि जीवन में आगे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। तो बस हमारे कहने का इतना सा मतलब था कि अगर आपके भी मन में ऐसा कुछ चल रहा है तो मत कीजिए। ऐसी चीजों से बचिएगा ये सब सिर्फ मन का भ्रम है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close