प्रदेश

‘गूगल बाबा’ ने बचा ली सुसाइड करने जा रही लड़की की जान

नई दिल्ली। हमारे तमाम सवालों के जवाब रखने वाले ‘गूगल बाबा’ को भला कौन नहीं जानता। कोई भी जानकारी लेनी हो या किसी भी तरह के मुद्दे पर तथ्य जानने हो गूगल हमारी मदद में हमेशा आगे रहता है।

लेकिन अब तो एक ऐसी खबर सामने आई है। जहां गूगल ने युवती की जान भी बचा ली। जी हां। बिलकुल सही सुना आपने दरअसल, हाल ही में एक 24 साल की लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. प्यार में मिले धोखे से परेशान होकर ये लड़की अपनी जिंदगी ख़त्म करने जा रही थी, जिसे सही वक्त पर गूगल ने बचा लिया।

सहारनपुर से करीब चार किलोमीटर दूर यमुना नदी में कूद ये लड़की जान देने जा रही थी। लेकिन वो ऐसा करने से पहले काफ़ी सहमी हुई भी थी। इस वजह से उसने गूगल पर सर्च किया कि, आत्महत्या कैसे करे?

ये भी पढ़ें-  प्यार है, इकरार है लेकिन शादी को लेकर ये क्या कह दिया अनुष्का ने विराट के बारे में

गूगल सर्च में इस युवती को सुसाइड हैल्पलाइन का नंबर मिला। जिसके बाद ये पूरा मामला डीआईजी के प्रकाश में आया। बाद में इस लड़की को कब्जे में ले लिया गया।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि, जिस लड़के के साथ वो सात साल से रिलेशन में थी उसने अपनी सरकारी नौकरी लगने के बाद उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा और अब वो किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। हालांकि डीआईजी ने युवती को शांत करा काउंसलिंग के लिए भेज दिया। इस तरह गूगल ने लड़की की जान बचा ली।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close