खेलमनोरंजन

प्यार है, इकरार है लेकिन शादी को लेकर ये क्या कह दिया अनुष्का ने विराट के बारे में

 

मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है लेकिन अपने रिलेशन के बारे में दोनों ही कभी खुलकर कुछ नहीं कहते। हालांकि अंदरखाने से मिली ख़बरों के मुताबिक़, अनुष्का और विराट  इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया : विलियमसन

दरअसल विराट ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर से खुद को बाहर रखने की अर्जी दी है। यानी वो दिसंबर महीने में छुट्टी चाहते हैं।

बीसीसीआर्इ को दिए एप्लीकेशन में उन्होंने छुट्टी का कारण ‘पर्सनल’ लिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं।

हालांकि जब अनुष्का को मीडिया में चल रही इन ख़बरों के बारे में पता चाला तो उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया। अनुष्का ने कहा मैं दिसंबर में शूटिंग नहीं कर रही इसका मेरा और विराट की शादी से कोई लेना देना नहीं है। हम शादी नहीं करने जा रहे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close