राष्ट्रीय

दिल्ली में राजनाथ से मिलीं महबूबा

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्र द्वारा खुफिया ब्यूरो के पूर्व अध्यक्ष दिनेश्वर शर्मा को समस्याग्रस्त राज्य में वार्ता के लिए वार्ताकार नियुक्त जाने के बाद हुई। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और डेढ़ घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक नार्थ ब्लॉक के गृह मंत्रालय कार्यालय में हुई।

मुख्यमंत्री राज्य सरकार के अधिकारियों के एक दल के साथ सुबह ही यहां पहुंचीं। इनमें मुख्य सचिव बी.बी. व्यास भी शामिल थे।

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू एंव कश्मीर में समस्याओं को सुलझाने के लिए शर्मा को सभी हितधारकों के साथ संवाद के लिए चुने जाने के बाद महबूब मुफ्ती की राजनाथ सिंह से यह पहली मुलाकात है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close