Uncategorized

हरियाणा की लोकगायिका व डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या

पानीपत। हरियाणा में लोकगायिका व डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चमराड़ा गांव के पास मंगलवार शाम कार में साथियों संग जा रही हर्षिता दहिया को कार सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। पांच गोलियां लगने के कारण हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

हर्षिता पिछले लगभग डेढ़ साल से स्टेज शो पर डांस व सिंगिंग करके फेमस हुई थीं। वह इंटरनेट पर भी काफी पॉपुलर थीं। अपने फेसबुक पेज पर वह लगातार अपने वीडियो अपलोड करती रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय हर्षिता अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। हर्षिता के अलावा कार में उनके साथ अन्य गायक, एक सहायिका और कार चालक थे। चमराड़ा गांव के पास एक काले रंग की कार ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक दिया। कार से दो युवक बाहर आए और उन्होंने गायक, चालक और दूसरी लडक़ी को गाड़ी से बाहर निकाल दिया और और हर्षिता पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में कुछ समय से गायिकाएं और डांसर तेजी से प्रसिद्ध हो रही हैं। हरियाणा की इन गायिकाओं और डांसर में सबसे ज्यादा मशहूर सपना चौधरी इन दिनों बिग बॉस सीजन 11 में भी नजर आ रही हैं। आरोप लगाया जाता रहा है कि हरियाणा के पुरुष प्रधान समाज को इन लड़कियों से हमेशा से दिक्कत रही है। हरियाणा में लड़कों को लड़कियों से ज्यादा तवज्जो दिया जाता है। लड़कियों पर काफी चीजों के बंदिशें होती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close