Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

सरेआम कराया रेप और सिर काटकर पी गए खून

ल्‍यूबो। कांगो में हैवानियत की दिल दहला देने वाली आपराधिक वारदात का पता चला है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक महिला से सरेआम रेप किया गया।

उसे कोड़ों से पीटा गया। इतना ही यह सब देख रही भीड़ के सामने उस महिला का सिर धड से अलग कर दिया गया।

महिला पर आरोप था कि उसने सरकार विरोधी विद्रोहियों के एक समूह को ‘मछली’ खिलाई थी। हैवानों की हैवानियत यही नहीं रुकी। बाद में उस महिला का इन हैवानों ने खून भी पीया।

हैवानियत के इस नंगे नाच को विद्रोहियों ने इस बर्बरता से किया कि इंसानियत का क ख ग जानने वाले भी इस घटना को अपनी आंखों से देखने की शायद हिम्‍मत न जुटा सके लेकिन तमाशबीनों की भीड़ हैवानियत के इस खेल के दौरान जश्न मनाती रही।

घटना इसी साल अप्रैल की है, लेकिन उसका वीडियो अब व्हाट्सएप पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा कि भीड़ ने पहले जबरन सौतेले बेटे को मां से रेप करने को मजबूर किया।

फिर उन दोनों का सरेआम कत्ल कर दिया गया। मां-बेटे की लाश को दो दिनों तक वहीं यह दिखाने के लिए छोड़ दिया गया ताकि सभी को संदेश जाए। बता दें कि महिला ने अपने रेस्टोरेंट में विद्रोहियों के एक समूह को मछली परोसी थी, जिसे वह वर्जित
मानते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close