Uncategorized

हेफनर को मर्लिन मुनरो के बगल में दफनाया जाएगा

लॉस एंजेलिस, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| वयस्क पत्रिका-प्लेबॉय के संस्थापक हग हेफनर को हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के बगल में दफनाया जाएगा। हेफनर की पत्रिका प्लेबॉय के प्रथम अंक के मुखपृष्ठ पर मुनरो की ही तस्वीर छपी थी।

द हॉलिवुड रिपोर्टर के मुताबिक, हेफनर को वेस्टवुड मेमोरियल पार्क में जिस स्थान पर दफनाया जाएगा, उस स्थान को हेफनर ने 1962 में मर्लिन मुनरो की मौत के बाद आरक्षित करके रखा था। उन्होंने 1992 में यह प्लॉट 75,000 डॉलर में खरीदा था।

प्लेबॉय इंटरप्राइजेज की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हेफनर ने 91 साल की उम्र में प्राकृतिक कारणों से दम तोड़ा है।

लॉस एंजेलिस कब्रिस्तान में हेफनर को कई अन्य हॉलिवुड हस्तियों के साथ दफनाया जाएगा, जिसमें संगीतकार रॉय ऑब्रिसन, लेखक ट्रूमैन कैपोटे और डीन मार्टिन शामिल हैं।

हेफनर का जन्म नौ अप्रैल 1926 को शिकागो में हुआ था। उनके पिता ग्लेन हेफनर एक अकाउंटेंट और मां ग्रेस हेफनर एक शिक्षिका थीं। उनके माता-पिता नेब्रास्का के रूढ़िवादी प्रोटेस्टेंट थे।

वह संपादक, पत्रकार, निर्माता और उद्यमी थे लेकिन प्लेबॉय पत्रिका के साथ अमेरिका में वयस्क मनोरंजन बाजार में बदलाव को लेकर उनकी ये छवि कहीं दबकर रह गई।

हेफनर ने मनोविज्ञान में शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने 1953 में प्लेबॉय पत्रिका का पहला संस्करण प्रकाशित किया। इसके मुखपृष्ठ पर मर्लिन मुनरो की नग्न तस्वीर छपी हुई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close